Rinku Singh: लगाया ऐसा छक्का कि रिंकू सिंह ने तोड़ दिया मीडिया बॉक्स का शीशा, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 13, 2023, 11:38 AM IST

Rinku Singh Six Breaks Glass of Media Box: भारत के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मंगलवार को धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में 39 गेंदों में नाबाद 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 शानदार छक्के जड़े। इसी में एक छक्का ऐसा रहा जिसने मीडिया बॉक्स का शीशा तोड़ डाला।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच
  • रिंकू सिंह ने खेली नाबाद 68 रनों की पारी
  • रिंकू के एक छक्के ने तोड़ा मीडिया बॉक्स का शीशा

IND vs SA 2nd T20: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गक्बेरहा (पोर्ट एलिजाबेथ) के सेंट जॉर्जेस पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फिर बारिश ने खलल डाला और बाद में डकवर्थ लिविस नियम के हिसाब से दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली। इस दौरान भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव (56) के अलावा युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) का बल्ला चला जिन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक भी जड़ा और मीडिया बॉक्स का शीशा तक तोड़ डाला।

IND vs SA 2nd T20I, Rinku Singh Breaks Glass Of Media Box

रिंकू सिंह (AP)

मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। दोनों ओपनर्स के शून्य पर आउट होने के बाद और तिलक वर्मा के 29 रन पर आउट होते ही सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह के साथ मोर्चा संभाला और धुआंधार बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह ने 39 गेंदों में नाबाद 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

End of Feed