IND vs AUS: रिंकू की बैटिंग देख सूर्या को आई MS Dhoni की याद, बोले- 'हर कोई जानता है..'

Suryakumar Yadav on Rinku Singh: आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होने के बाद, रिंकू ने अपनी फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखा है।

Suryakumar Yadav on Rinku Singh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने विशाल जीत दर्ज की। ये टीम की सीरीज की दूसरी जीत थी। इसके बाद कप्तान सू्र्यकुमार यादव ने एक बड़ा बयान दिया। सूर्या ने केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए ये इशारा किया कि उन्हें युवा बल्लेबाज की बैटिंग देखकर महेंद्र सिंह धोनी की याद आती है।

Rinku Singh

रिंकू सिंह

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होने के बाद, रिंकू ने अपनी फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखा है। उन्होंने विशाखापत्तनम में पहले टी20I में 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए और इसके बाद रविवार, 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में दूसरे टी20Iमें केवल नौ गेंदों पर 31* रन की धमाकेदार पारी खेली।

End of Feed