WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की पारी पर क्या बोले रिकी पोटिंग

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला दिन पूरी तरह से तेज गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन तेज गेंदबाजों का जलवा रहा। खिलाड़ी के इस प्रदर्शन को पूर्व कप्तान पोंटिंग ने सराहा है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के बाद, आईसीसी डिजिटल से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, "आप उन रनों को हटा दें, तो स्कोरकार्ड बिल्कुल अलग दिखता है।

लॉर्ड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन केवल 255 रन बने और कुल 14 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने पैट कमिंस एंड कंपनी की बल्लेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ब्यू वेबस्टर की प्रशंसा की है। वेबस्टर ने लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में टीम के लिए 72 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के सामने पहली पारी में 212 रनों तक पहुंच सकी।

AUS VS SA TEST

रिकी पोंटिंग (साभार-X)

वेबस्टर ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत के खिलाफ सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के निर्णायक टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। दक्षिण अफ्रीका के सामने इस खिलाड़ी ने 92 गेंदों पर 72 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में यह किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर था।

End of Feed