IPL 2025: थोड़ी देर और होती तो पंजाब किंग्स को बिना पंटर के खेलना होता आईपीएल

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण जैसी ही आईपीएल को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया विदेशी खिलाड़ियों के भारत छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी क्रम में पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोटिंग भी जाने के लिए विमान में सवार हो गए थे, लेकिन फिर जो हुआ उसके बाद उन्हें लौटना पड़ा और पंजाब किंग्स की टीम नुकसान से बच गई।

IPL 2025: पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग स्वदेश के लिए उड़ान भरने ही वाले थे कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लागू हो गया और वह अंतिम समय में विमान से उतर गए। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के पास ऑस्ट्रेलिया वापस जाने का विकल्प था लेकिन उन्होंने उतरने का फैसला किया।

Ricky Ponting

रिकी पोंटिंग (साभार-ipl)

पोंटिंग दिल्ली में ही रुके और उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ी शनिवार रात राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान नहीं भरें जो दो परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच युद्ध की संभावना को देखते हुए चिंतित थे। खिलाड़ी भारत लौटने को लेकर आश्वस्त थे क्योंकि आईपीएल के एक हफ्ते बाद शुरू होने की संभावना थी।

End of Feed