WTC Final: इस भारतीय खिलाड़ी को बाहर करने पर भड़के रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेडन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2023, 03:48 PM IST

WTC Final 2023, IND vs AUS: मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने के भारत के फैसले की कड़ी आलोचना की।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने के भारत के फैसले की कड़ी आलोचना की।

WTC Final 2023, Matthew Hayden and Ricky Ponting crticise Ravichandran Ashwin eviction

भारतीय टेस्ट टीम (AP)

टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज और डब्ल्यूटीसी के 2021-23 चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अश्विन को भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे फाइनल में अंतिम एकादश में जगह नहीं दी और इसकी बजाय चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया।

End of Feed