मान ली पोंटिंग की सलाह तो वापसी कर सकते हैं लाबुशेन और ट्रेविस हेड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 25, 2023, 01:55 PM IST

रिकी पोंटिंग ने एशेज के दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पोंटिंग ने कहा कि अगर वह अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव कर लें तो सफल हो सकते हैं। दोनों बल्लेबाज पहले टेस्ट में नहीं चले थे। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम जीती थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिकी पोंटिग की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सलाह
  • मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को सलाह
  • पहले टेस्ट में नहीं चले थे दोनों बल्लेबाज

पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने लार्ड्स में बुधवार से शुरू हो दूसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट से पूर्व इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को तकनीकी सलाह की पेशकश की है। ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम के एजबस्टन में पहला टेस्ट दो विकेट से जीता जो नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का पहला मुकाबला था।

ricky ponting

रिकी पोटिंग और मार्नल लाबुशेन (साभार-Twitter)

बेसिक्स पर दें ध्यान लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन लाबुशेन और हेड पहले एशेज टेस्ट में जूझते दिखे। पोंटिंग चाहते हैं कि सफलता हासिल करने के लिए लाबुशेन बेसिक्स पर ध्यान दें और उन्होंने 28 साल के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के साथ समय बिताने की पेशकश की।

End of Feed