29वीं बार ईरानी कप का चैंपियन बना शेष भारत, रीवा का तेज गेंदबाज बना जीत का हीरो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 03:49 PM IST

Rest Of India wins Irani Cup Final: शेष भारत ने सौराष्‍ट्र को 8 विकेट से मात देकर ईरानी कप अपने नाम किया। शेष भारत की जीत में तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और अभिमन्‍यु ईश्‍वरन चमके। सौराष्‍ट्र के कप्‍तान जयदेव उनादकट ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेष भारत ने सौराष्‍ट्र को 8 विकेट से हराकर ईरानी कप जीता
  • शेष भारत की जीत में कुलदीप सेन और अभिमन्‍यु ईश्‍वरन चमके
  • सौराष्‍ट्र के कप्‍तान जयदेव उनादकट के प्रयास नाकाफी साबित हुए

राजकोट: तेज गेंदबाज कुलदीप सेन के पांच विकेट और अभिमन्यु ईश्वरन के नाबाद अर्धशतक की मदद से शेष भारत ने 2019-20 के रणजी चैंपियन सौराष्ट्र को मंगलवार को यहां आठ विकेट से हराकर 29वीं बार ईरानी कप क्रिकेट प्रतियोगिता जीती। शेष भारत ने 105 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ईश्वरन (नाबाद 65) और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत (नाबाद 27) ने इसके बाद टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया और 32वें ओवर में उसे लक्ष्य तक पहुंचाया।

शेष भारत ईरानी कप ट्रॉफी के साथ

शेष भारत ईरानी कप ट्रॉफी के साथ

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट (37 रन देकर दो विकेट) ने 89 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद शेष भारत को शुरू में ही दो झटके दिए। उन्होंने मयंक अग्रवाल की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे प्रियांक पांचाल (दो) को विकेट के पीछे कैच कराने के बाद युवा बल्लेबाज यश धुल (आठ) को पगबाधा आउट किया। इसके बाद ईश्वरन और भरत ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की अटूट साझेदारी की।

End of Feed