RCB vs RR Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला है। यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रजत पाटीदार(Rajat Patidar) की कप्तानी में खेल रही आरसीबी का प्रदर्शन सीजन में अच्छा रहा है। आरसीबी ने 8 मैच में 5 में जीत दर्ज की और 3 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। अंक तालिका में आरसीबी चौथे पायदान पर है और प्लेऑफ में एंट्री का मजबूती से दावा पेश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 मैच में 2 जीत और 6 हार के साथ संघर्ष कर रही है। उसके खाते में महज 4 अंक हैं। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे बाकी बचे 6 मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इसलिए आरसीबी के खिलाफ मुकाबला उसके लिए अहम हो गया है। आइए जानते हैं आरसीबी और राजस्थान की भिड़ंत में किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला? राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
आरसीबी बनाम आरआर आज का टॉस कौन जीता
कैसी रही है बेंगलुरू और राजस्थान के बीच भिड़ंत (RCB vs RR Head to Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 33 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 16 मैच में आरसीबी और 14 में राजस्थान की टीम विजयी हुई है। दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों के बीच 10 मैच खेले गए हैं जिसमें से आरसीबी को 3 में और राजस्थान को 4 मैच में जीत मिली है। दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक बारिश की भेंट चढ़ गया।
आरसीबी बनाम आरआर टॉस का समय (RCB vs RR Toss Time)
आरसीबी बनाम आरआर के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
आरसीबी बनाम आरआर टॉस की जगह (RCB vs RR Toss Venue)
आरसीबी बनाम आरआर के बीच आज बेंगलुरू के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी बनाम आरआर आज का टॉस किसने जीता (RCB vs RR Toss Win Today)
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:
RCB Playing XI:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।RR Playing XI:
यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, फ़ज़ल-हक़-फ़ारूक़ी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।बेंगलुरू और राजस्थान की आईपीएल 2025 में टीमें (Bengaluru And Rajasthan IPL 2025 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल टीम:
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित राठी, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, स्वस्तिक चिकारा और लुंगी एनगिडी और अभिनंदन सिंह।राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2025 टीमः संजू सैमसन, रियान पराग(कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका और कुणाल राठौड़।
