RCB vs KKR Match Highlights: विराट कोहली का शतक, आरसीबी ने जीत के साथ टॉप पर जमाया कब्जा
बारिश के चलते देर से शुरू हुए मैच में अंगकृष रघुवंशी के 46 गेंद पर 71 और रिंकू सिंह के 29 गेंद पर नाबाद 49 रनों की बदौलत KKR ने निर्धारित 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। जैकब डफी को लाना RCB के लिए गलत फैसला साबित हुआ। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 48 रन दे दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने 60 गेंद पर नाबाद 105 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। 16 अंकों के साथ वह प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच गई है।
RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: प्लेऑप के करीब पहुंच आरसीबी
विराट कोहली लगातार दो मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद से उनके रनों की भूख और बढ़ गई थी और उन्होंने आज के मैच में पिछले दो मैचों की कमी को पूरा कर दिया। बारिश की वजह से मैच 75 मिनट लेट से शुरू हुआ लेकिन कोहली ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने रन चेज के दौरान जबरदस्त शतक लगाया। उन्हें शुरूआत में जीवनदान भी मिला था और इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। वो आख़िर तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। KKR ने 192 रन बनाए थे और वो शायद कुछ रन कम रह गए थे। गेंदबाजी के दौरान उन्होंने जैकब बेथेल और रजत पाटीदार का विकेट सस्ते में निकाल लिया था लेकिन उनके और जीत के बीच विराट कोहली आ गए। कोहली ने आज T20 में अपने 14000 रन पूरे किए और KKR के ख़िलाफ़ दूसरा शतक लगाया। अब RCB प्लेऑफ के बेहद करीब आ गई है। 16 अंक के साथ वो अंक तालिका में टॉप पर क़ाबिज हो गए हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। देवदत्त उनका साथ दे रहे हैं। आरसीबी जीत के करीब पहुंच रही है। केकेआर को विकेट की तलाश है। कोहली 39 गेंद पर 61 रन बनाकर और पडिक्कल 25 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने 127 रन बना लिए हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी की पारी के पांच ओवर समाप्त
आरसीबी की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। इस दौरान टीम ने एक विकेट गंवा दिया है। क्रीज पर विराट कोहली और इम्पैक्ट सब देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं। कोहली 21 रन और पडिक्कल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने एक विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए हैं। रनचेज में आरसीबी की बढ़िया शुरुआत हुई है। बेथेल 12 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर ने बनाया 192 रन
अंगकृष रघुवंशी के 46 गेंद पर 71 और रिंकू सिंह के 29 गेंद पर नाबाद 49 रनों की बदौलत KKR ने निर्धारित 20 ओवर्स में 192 रन बना लिए हैं। जैकब डफी को लाना RCB के लिए गलत फैसला साबित हुआ। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 48 रन दे दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए। आरसीबी को जीत के लिए 193 रन चाहिए।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: रघुवंशी का अर्धशतक पूरा
केकेआर के नंबर-3 के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने टीम के लिए उपयोगी पारी खेलते हुए 32 गेंद पर 5 चौका और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीजन यह उनकी चौथा अर्धशतक है। आईपीएल में उनका छठा अर्धशतक है। रिंकू सिंह उनका बढ़िया साथ निभा रहे हैं। 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। रघुवंशी 36 गेंद पर 57 रन और रिंकू 9 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर को लगा तीसरा झटका
13वें ओवर में केकेआर को तीसरा झटका लगा। कैमरन ग्रीन 24 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 68 रन की साझेदारी हुई। रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं। रघुवंशी अपने अर्धशतक के करीब हैं। केकेआर ने 121 रन बना लिए हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर की पारी के 10 ओवर समाप्त
केकेआर की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। कैमरन ग्रीन (14) और अंगकृष रघुवंशी (34) ने टीम को शुरुआती दो झटकों के बाद संभल लिया है। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी के फील्डरों से खूब मिस फील्ड हो रही है।10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 86/2
RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: पहला पावरप्ले समाप्त
केकेआर की पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। फिन एलन और अजिंक्या रहाणे पवेलियन लौट चुके हैं। क्रीज पर कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं। भुवी और हेजलवुड को एक-एक विकेट मिल चुकी है। केकेआर ने दो विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर की बल्लेबाजी जारी
भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर बेहदरीन किया। इसके बाद दूसरे ओवर में जैकब डफी पर फिन एलन ने अपने हाथ खोले। दो चौके और एक छक्का जड़ा। ओवर में 14 रन बने। दो ओवर के बाद केकेआर ने 18 रन बना लिए हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: RCB की प्लेइंग XI
जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड और जैकब डफी।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: KKR की प्लेइंग XI
फ़िन ऐलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी ने जीता टॉस
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। वहीं, केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती नहीं आज का मैच नहीं खेल रहे।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: साढ़े 8 बजे होगा टॉस
रायपुर से फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। साढे़ आठ बजे मैच का टॉस होगा। 8:45 पर पहली गेंद फेंकी जाएगी। ओवर्स में कोई कटौती नहीं की गई है। यानी की पूरे 40 ओवर का मैच होगा।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: खिलाड़ी मैदान पर
मैदान से नीले कवर्स लगभग पूरी तरह से हट गए हैं। अंपयार्स मैदान पर आए। उन्होंने निरीक्षण किया। विराट कोहली मैदान पर बल्ला लेकर प्रैक्टिस कर रहे। केकेआर के खिलाड़ी भी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मैच शुरू हो सकता है।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: पिच रिपोर्ट
आज का मैच चार नंबर पिच पर खेला जाएगा। इस पिच पर आज तक IPL या इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है। ऐसे में किसी को नहीं पता है कि यह पिच किस तरह से खेलेगी। ओवरकास्ट कंडीशंस हैं तो तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड इस तरह की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: बारिश की भेंट चढ़ चुका है केकेआर का एक मुकाबला
बारिश के चलते केकेआर का एक मुकाबल बारिश की भेंट चढ़ चुका है। कोलकाता में केकेआर और पंजाब का मैच बारिश के चलते रद्द हो चुका है। इसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। अब केकेआर नहीं चाहेगा कि एक और मैच बारिश की भेंट चढ़े। क्योंकि वह अच्छी पोजिशन में है। यहां से अगर केकेआर हर मैच जीतते हैं तो वह 17 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: क्या ओवर्स में होगी काटौती
बारिश रुकी हुई है। मैदान को सुखाने का काम तेजी से चल रहा है। पिच के निरीक्षण के बाद देखने वाली बात होगी कि टॉस कितनी देर में होता है, क्योंकि उसके हिसाब से ही यह तय होगा कि ओवर्स में कटौती होती है या नहीं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: अंपायर्स करेंगे पिच का निरीक्षण
रायपुर में बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान पर पानी भरा हुआ है। सुपर सॉपर पानी को मैदान से बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। 8 बजकर 15 मिनट पर पिच का इंस्पेक्शन किया जाएगा। उसके बाद ही फैसला होगा कि कब टॉस होगा।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: रायपुर से आई खुशखबरी
रायपुर से ताज़ा अपडेट यह है कि बारिश रुक चुकी है। ऑन फील्ड अंपायर नितिन मेनन और रोहन पंडित मैदान में आए हैं और फोर्थ अंपायर कौशिक गांधी से बात कर रहे हैं। जब दोनों अंपायर बाहर आए तो उनके हाथ में छाता नहीं था। हालांकि कवर्स पर काफी पानी जमा हो रखा है। ऐसे में उसे बाहर निकालने में जरूर थोड़ा वक्त लग सकता है। ग्राउंड स्टाफ काफी सावधानी से कवर्स को हटा रहे हैं, ताकि मैदान में पानी ना गिरने पाए।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: बारिश क चलते टॉस में देरी
रायुपर में मौसम ने कवरट बदल ली थी। थोड़ी देर बारिश हुई। ग्राउंड पर कवर पूरी तरह से बिछे हुए हैं। हालांकि, बारिश रुक गई है। अंपायर्स ने आपस में बाचचीत की है। सुपर सॉपर अपना काम कर रहे हैं। साथ ही पिच पर बिछे कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में टॉस होने की संभावना है।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: नरेन साबित हो सकते हैं KKR के लिए ट्रंप कार्ड
नरेन ना सिर्फ कोहली बल्कि RCB के अन्य बल्लेबाजों को भी परेशान करते हैं। देवदत्त पड़िक्कल को वह तीन पारियों में दो बार आउट कर चुके हैं, जबकि पड़िक्कल उन पर 123 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। वहीं टिम डेविड उनका सिर्फ एक बार शिकार हुए हैं, लेकिन डेविड उन पर सिर्फ 120 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या, सुनील नारायण का तीन-तीन बार शिकार हुए हैं, जबकि दोनों क्रमशः 72 और 94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: भुवनेश्वर KKR के लिए बड़ा खतरा
पिछले मैच में अपने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करके RCB को मैच जिताने वाले भुवनेश्वर कुमार इस मैच में भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। वह IPL में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे को सात बार आउट कर चुके हैं, जबकि रहाणे उन पर सिर्फ 89 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। सुनील नारायण भी भुवनेश्वर का दो बार शिकार हो चुके हैं, जबकि उनके खिलाफ नारायण का स्ट्राइक रेट 106 है। रोवमन पावेल को भी भुवी ने छह पारियों में एक बार अपना शिकार बनाया है, जबकि पॉवेल उन पर सिर्फ 119 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। इस मैच में रहाणे का खराब फॉर्म जारी रह सकता है, क्योंकि उन्हें भुवनेश्वर के अलावा क्रुणाल पांड्या भी परेशान करते हैं। क्रुणाल ने उन्हें चार बार आउट किया है, जबकि रहाणे उन पर सिर्फ 115 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर के खिलाफ चलता है कोहली का बल्ला
इस IPL तीन अर्धशतकों के साथ 379 रन बना चुके विराट कोहली पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। T20 मैचों में दूसरी और IPL में पहली बार हुआ है, जब वह लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए। हालांकि KKR के खिलाफ मैच में वह वापसी कर सकते हैं, क्योंकि इस टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने KKR के खिलाफ सात अर्धशतकों और एक शतक की मदद से लगभग 41 की औसत से 32 पारियों में 1021 रन बनाए हैं, जिसमें पिछली पांच पारियों में तीन अर्धशतक शामिल है।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: नरेन कस सकते हैं कोहली के बल्ले पर शिकंजा
इस IPL तीन अर्धशतकों के साथ 379 रन बना चुके विराट कोहली पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। T20 मैचों में दूसरी और IPL में पहली बार हुआ है, जब वह लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए। हालांकि KKR के खिलाफ मैच में वह वापसी कर सकते हैं, क्योंकि इस टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। हालांकि, सुनील नरेन से थोड़ा सा सतर्क रहना होगा, जो उन्हें 21 T20 पारियों में चार बार आउट कर चुके हैं। इस दौरान कोहली उन पर सिर्फ़ 102 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं। वरूण चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ भी कोहली सिर्फ़ 115 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, हालांकि वरूण उन्हें आठ पारियों में सिर्फ़ एक बार आउट कर पाए हैं।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: पिच रिपोर्ट
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 57वां मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium Raipur) में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का तीसरा मुकाबला है। आरसीबी ने इसे अपने दूसरे होम ग्राउंड के रूप में चुना है। यह मैच फ्रेश पिच पर मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, रायपुर की पिचें आम तौर पर धीमी होती हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह पिच बैटिंग के लिए अच्छी होगी। मुंबई और आरसीबी के मैच मैच में लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। रायपुर का मौसम साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और रात में मैच के दौरान 24 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों को मैच के दौरान गर्मी का सामना करना पड़ेगा।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: हेड टू हेड
आईपीएल 2026 में आगामी बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से उनके दूसरे घरेलू मैदान रायपुर में होगा। सात मैच जीतकर RCB जहां अंक तालिका के शीर्ष पर है, वहीं पिछले चार मैच लगातार जीतकर KKR भी प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच हुए अब तक 5 मुकाबलों में 20-15 से KKR आगे है, वहीं पिछले पांच मुक़ाबलों में भी KKR का पलड़ा 4-1 से भारी है। रायपुर में KKR का यह पहला मुक़ाबला होगा, जबकि RCB यहां अपने दोनों मैच जीत चुकी है।RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: रोमांच भिड़ंत में आपका स्वागत है
आरसीबी और केकेआर के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। रायुपर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में आरसीबी को केकेआर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। हालांकि, आरसीबी के गेंदबाज जिस फॉर्म में है उसे देखते हुए यही लग रहा है कि केकेआर को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।इधर फॉर्म में आए पृथ्वी शॉ, उधर मंगेतर आकृति अग्रवाल ने किया पैच-अप, कहा- मुझसे गलती हो गई
ISL: अंतिम पलों में जिथिन के गोल से नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने मोहन बागान को चौंकाया, 1-0 से रोमांच जीत
'भारत को शमी की जरूरत', मोहम्मद कैफ ने 2027 वर्ल्ड कप गेंदबाजी लाइन अप पर उठाए सवाल
जिम्बाब्वे की पूर्व क्रिकेटर का 36 साल की उम्र में हुआ निधन
'अगर मैं यह कह दूं तो क्या होगा?' फिटनेस के सवाल से तंग आ गए हैं शमी, सेलेक्टर्स को दिया इशारों में जवाब
© 2026 Times Horizon Private Limited
