RCB vs GT Flashback: KGF के सामने पांड्या की पलटन ने किया था सरेंडर, दोहरानी होगी वही कहानी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 21, 2023, 10:55 AM IST

RCB vs GT Flashback: आईपीएल के 70वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी को हर हाल में मुकाबला जीतना होगा। इस सीजन पहली बार दोनों टीम आमने-सामने है। पिछले सीजन मुकाबला बराबारी का रहा था। दोनों टीम के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से
  • हार्दिक पांड्या की पारी पर भारी पड़े थे विराट कोहली
  • प्लेऑफ में जाने के लिए जीत जरूरी

आईपीएल के 70वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना पहले ही प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी गुजरात टाइटंस से होगा। आरसीबी को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पिछला दो मुकाबला जीत कर आरसीबी यहां तक पहुंची है और टीम जबरदस्त लय में नजर आ रही। आरसीबी ने राजस्थान को 112 जबकि पिछले मुकाबले में उसने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था। विराट कोहली ने इस मैच में 4 साल बाद शतक जड़ा।

RCB VS GT flashback

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या (साभार-IPL/BCCI)

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। गुजरात टाइटंस की खासियत रही है कि उसके पास मैच विनर्स की कमी नहीं है। दोनों टीम इस सीजन में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ उतरेगी। लेकिन पिछले सीजन की बात करें तो मुकाबला बराबरी का रहा था। एक बार गुजरात ने आरसीबी को 6 विकेट से पटखनी दी थी तो दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से हराकर गुजरात से हिसाब चुकता किया था।

End of Feed