Virat Kohli 8 thousand IPL Runs: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। प्लेऑफ की दिशा तय करने वाला ये मैच फैंस के लिए काफी इमोशनल साबित हो सकता है क्योंकि शायद क्रिकेट जगत के दो सितारे विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आखिरी बार एक ही मैदान पर दिखने वाले हैं। इस मैच में चेज मास्टर विराट कोहली एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
विराट कोहली
35 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और उसने अब तक 7924 रन बनाए हैं, जो कि आईपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। आरसीबी के लिए करो या मरो के मैच में कोहली के पास आईपीएल में 8,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रचने का मौका होगा। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्हें सीएसके के खिलाफ केवल 76 रन और चाहिए।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (players to score most runs in ipl)
विराट कोहली- 7924
शिखर धवन - 6769
डेविड वॉर्नर - 6564
रोहित शर्मा - 6560
शानदार फॉर्म में विराट कोहली
आरसीबी के पूर्व कप्तान आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में हैं, और अब तक खेले गए 13 मैचों में उनके नाम 661 रन हैं, वह ऑरेंज कैप की दौड़ में नंबर 1 स्थान पर हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी के लिए शनिवार को बेंगलुरु में सीएसके के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है। अगर फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम सीएसके के खिलाफ हार जाती है, तो वह आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
