RCB vs CSK: धोनी के सामने विराट बनाएंगे महारिकॉर्ड, बस इतने रन दूर

Virat Kohli big record: आरसीबी के पूर्व कप्तान आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में हैं, और अब तक खेले गए 13 मैचों में उनके नाम 661 रन हैं, वह ऑरेंज कैप की दौड़ में नंबर 1 स्थान पर हैं। ऐसे में सीएसके के खिलाफ वे एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी और सीएसके के बीच मैच
  • विराट कोहली बना सकते हें बड़ा रिकॉर्ड
  • केवल 76 रनों की जरूरत

Virat Kohli big record: बैटिंग सुपरस्टार विराट कोहली शनिवीर (18 मई) को आईपीएल 2024 मैच में के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक्शन में होंगे, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। आरसीबी के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन का 13वां लीग स्टेज मैच कोहली के लिए खास होगा क्योंकि वह 76 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Virat Kohli rcb ipl 2024

विराट कोहली (फोटो- AP)

35 वर्षीय दाएं हाथ का बल्लेबाज आईपीएल की शुरुआत से ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ा हुआ है और उसने अब तक 7924 रन बनाए हैं, जो कि आईपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। आरसीबी के लिए अपने रिकॉर्ड मैच में, कोहली के पास आईपीएल में 8,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रचने का मौका होगा। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्हें सीएसके के खिलाफ केवल 76 रन और चाहिए।

End of Feed