RCB vs CSK Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है। यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के मुहाने पर पहुंच गई है। वही दूसरी तरफ एमएस धोनी(MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 11 मैच में 8 हार और 3 जीत के साथ दसवें स्थान पर है। ऐसे में अब चेन्नई सिर्फ और सिर्फ दूसरी टीमों के समीकरण बिगाड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आज का मुकाबला आरसीबी के लिहाज से ज्यादा अहम है। हालांकि सीएसके की टीम बाकी बचे मैचों को जीतकर अपनी साख बचाए रखना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं बेंगलुरू और चेन्नई के बीच मुकाबले में किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला? सीएसके ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला।
आरसीबी बनाम सीएसके आज का टॉस कौन जीता
कैसी रही है बेंगलुरू और चेन्नई के बीच भिड़ंत(RCB vs CSK Head to Head)
चेन्नई और बेंगलुरू के बीच अब तक आईपीएल में 34 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा बहुत भारी रहा है। चेन्नई ने 21 बार आरसीबी को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है, जबकि बेंगलुरू की टीम सिर्फ 12 मैचों में चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज कर पाई है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।
आरसीबी बनाम सीएसके टॉस का समय (RCB vs CSK Toss Time)
आरसीबी बनाम सीएसके के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा। बेंगलुरू में आज बारिश की संभावना है।
आरसीबी बनाम सीएसके टॉस की जगह (RCB vs CSK Toss Venue)
आरसीबी बनाम सीएसके के बीच आज मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी बनाम सीएसकेआज का टॉस किसने जीता (RCB vs CSK Toss Win Today)
आरसीबी बनाम सीएसकेके बीच मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11:
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11:
शेख राशिद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिरानारॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग-11
जैकब बैथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी नगिडी, यश दयाल।
