Dinesh Karthik half century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 25वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। कार्तिक ने केवल 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम को एक विशाल स्कोर तक ले जाने में मदद की। कार्तिक इस पारी से एक बार फिर से हर तरफ चर्चा का विषय बन गए हैं। दिनेश कार्तिक अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं ऐसे में वे इसे बेहद खास बनाने की हर कोशिश कर रहे हैं।
दिनेश कार्तिक (फोटो- AP)
38 वर्षीय दिनेश कार्तिक मैच में जब बल्लेबाजी करने आए थे। तब टीम के अच्छे स्कोर को और भी आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। कप्तान फाफ डु प्लेसिस सामने से अच्छी पारी खेल रहे थे। ऐसे में कार्तिक ने पहले उनका साथ दिया और शुरुआत काफी धीमी की। कार्तिक ने पहली 10 गेंदों में केवल 11 ही रन बनाए। लेकिन बाद में डु प्लेसिस का विकेट गिरते ही उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई और अगली 12 गेंदों में ही 40 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।
