RCB के स्टार गेंदबाज बोले- IPL में बड़ा स्कोर बनाने की होड़, बल्लेबाजोंं पर ज्यादा दबाव

RCB vs DC, IPL 2026: जोश हेजलवुड ने कहा है कि आईपीएल में बड़े स्कोर बनाने की बढ़ती होड़ गेंदबाजों के पक्ष में भी जा सकती है, क्योंकि बल्लेबाजों पर लगातार आक्रामक शुरुआत करने का दबाव रहता है।

RCB vs DC, IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि आईपीएल में बड़े स्कोर बनाने की बढ़ती होड़ गेंदबाजों के पक्ष में भी जा सकती है, क्योंकि बल्लेबाजों पर लगातार आक्रामक शुरुआत करने का दबाव रहता है। उन्होंने कहा कि अगर गेंदबाज कुछ ओवरों तक रन रोकने में सफल रहते हैं, तो इससे बल्लेबाजों की लय और एकाग्रता बिगड़ सकती है। आईपीएल में अब तक खेले गए 24 मैचों में से 21 बार 200 रन का आंकड़ा पार किया जा चुका है और अक्सर बल्लेबाज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर धुलाई करते नजर आते हैं। हेजलवुड ने कहा, "मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए यह शानदार है कि गेंदें स्टैंड्स में जा रही हैं, लेकिन गेंदबाजों के नजरिए से इससे थोड़ा दबाव कम होता है क्योंकि बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहती है।"

RCB (5)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो साभार- IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले बोले हेडलवुड

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "उनसे बड़े स्कोर बनाने की उम्मीद की जाती है, उनसे हर टी20 पारी में लगभग 230 रन बनाने की अपेक्षा की जाती है।" उन्होंने कहा कि अगर गेंदबाज बल्लेबाजों को थोड़े समय के लिए भी रोक पाते हैं, तो इससे उन पर दबाव बढ़ सकता है और एक या दो विकेट मिलने की संभावना बन सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पावरप्ले गेंदबाजों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण चरण बन गया है, क्योंकि बल्लेबाज पहले से अधिक आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पावरप्ले में गेंदबाजी करना अब सबसे मुश्किल हो गया है। यह वाकई एक कठिन दौर है और इसमें बल्लेबाज को आउट करने और रन रोकने के बीच सही संतुलन बनाना सबसे अहम है।"

End of Feed