RCB Playoff Equations: इस शर्त के साथ आरसीबी की होगी प्लेऑफ में एंट्री, CSK के खिलाफ काफी नहीं होगी केवल जीत

आरसीबी केवल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल जीत दर्ज करके ही प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी। उसे इन शर्तों के साथ जीत हासिल करनी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी और सीएसके के मुकाबले पर है सबकी नजर
  • प्लेऑफ में एंट्री के लिए आरसीबी के लिए जीत है जरूरी
  • आरसीबी को 18 रन या 10 गेंद रहते चेन्नई को देनी होगी मात

बेंगलुरू: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में एंट्री के बाद बाकी बचे दो स्थान के लिए तीन टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। ये तीन टीमें हैं सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर। सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 12 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं। एक और मैच में जीत उसे प्लेऑफ का टिकट दिला देगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 13 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं। आरसीबी के खाते में 13 मैच में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हैं।

Royal Challengers Bengalore

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(साभार IPL/BCCI)

चेन्नई-आरसीबी के मुकाबले पर होगी सबकी नजर

ऐसे में पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें 18 मई को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और चेन्नई के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर गड़ी हुई हैं। ये मुकाबला चेन्नई और बेंगलोर दोनों के लिए करो या मरो का है। चेन्नई की टीम के खाते में हालांकि 14 अंक पहले से ही हैं। आरसीबी के खिलाफ जीत उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की कर देगी।

End of Feed