WPL 2026 Points Table: RCB ने रॉयल अंदाज में की फाइनल में एंट्री, रोचक हुई दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई

WPL 2026 Points Table: विमेंस प्रीमियर लीग अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने की जंग तेज हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली (DC), गुजरात (GG) और यूपी (UPW) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। मौजूदा समय में कौन सी टीम डब्ल्यूपीएल अंक तालिका (WPL Ank Talika) में कहां पर हैं, आइए देखते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच बढ़ गया है। पांचों टीमें टॉप-2 में रहने के लिए अपना सबकुछ झोंक रही हैं। हालांकि, 29 जनवरी को रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को हराकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है। साथ ही WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहली बार होगा कि मेग लैनिंग WPL का फाइनल नहीं खेलेंगी। हार के साथ यूपी टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

RCB Final

फाइनल में आरसीबी। देखें अब प्वाइंट्स टेबल का हाल।

WPL का दूसरा लेग वडोदरा में खेला जा रहा है। 18 वें मुकाबले में RCB का सामना UPW से हुआ। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 13.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। ग्रेस हैरिस ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले दो विकेट चटकाए, फिर टारगेट चेज करते हुए 37 गेंद पर 75 रन की तूफानी पारी खेली।

End of Feed