'हमने उसको वापस लेने की पूरी कोशिश की', WPL ऑक्शन में सोफी मोलिन्यू को टीम में शामिल ना करने से निराश RCB कोच

RCB Coach on failure of not getting Sophie Molineux in WPL Auction 2027: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने टीम द्वारा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू को वापस न ला पाने पर बात की। मोलिन्यू उस टीम का हिस्सा थीं जिसने फ्रेंचाइजी को अपना पहला खिताब जिताया था।

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने टीम द्वारा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू को वापस न ला पाने पर बात की। मोलिन्यू उस टीम का हिस्सा थीं जिसने फ्रेंचाइजी को अपना पहला खिताब जिताया था। इसके साथ ही उन्होंने जेस जोनासेन को टीम में शामिल करने के पीछे उनके अनुभव और ऑलराउंड क्षमताओं का जिक्र किया।

RCB Women Team Head Coach Upset On Not Getting Sophie Molineux In WPL Auction

सोफी मोलिन्यू (Instagram/sophiemolineux)

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने बुधवार को हुए WPL ऑक्शन 2027 में अपनी टीम में चार खिलाड़ियों को जोड़ा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेस जोनासेन को 40 लाख रुपये में, दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्लो ट्रायन को 30 लाख रुपये में, भारतीय बल्लेबाज तेजल हसबनीस को 30 लाख रुपये में और भारतीय बल्लेबाज वृंदा दिनेश को 10 लाख रुपये में खरीदा।

End of Feed