एलिस पेरी के ऑलराउंड प्रदर्शन ने आरसीबी ने मुंबई को पटखनी देकर प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bangalore Women: एलिस पेरी के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। पेरी ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया।

WPL के 19वें मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। मस्ट विन मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से पटखनी दी। जीत के लिए 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 30 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से एलिस पेरी ने 40 और रिचा घोष मे 36 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ आरसीबी ने 8 मैच में 8 अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई।

Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bangalore Women

एलिस पेरी औऱ रिचा घोष (साभार-WPL)

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने WPL के दूसरे सीजन में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस लीग की सर्वश्रेष्ट गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए। नतीजा मस्त विन मैच में मुंबई की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई। मुंबई की टीम सिर्फ दूसरी बार इस लीग में ऑल आउट हुई। पेरी की शानदार गेंदबाजी के सामने मुंबई ने 13वें ओवर में 82 रन तक सात विकेट गंवा दिये थे।

End of Feed