WPL 2026, capitals vs royal challengers: स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी की बदौलत आरसीबी ने जड़ा जीत का चौका, दिल्ली को मिली तीसरी हार

स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी की बदौलत आरसीबी ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से पटखनी देकर विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की।

नवी मुंबई: कप्तान स्मृति मंधाना शतक से चार रन से चूक गई लेकिन उनकी बेहतरीन पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज की। आरसीबी पांच टीमों की तालिका में शीर्ष पर है जबकि चार में से तीन मैच हारकर दिल्ली सबसे नीचे है।

Smriti Mandhana and Georgia Voll

स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (फोटो क्रेडिट WPL X)

शेफाली की अर्धशतकीय पारी, दिल्ली ने बनाए 166 रन

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 41 गेंद में 62 रन की मदद से 166 रन बनाये थे। एक समय पर दिल्ली का स्कोर दूसरे ओवर में चार विकेट पर 10 रन था लेकिन शेफाली ने पारी को संभाला । मंधाना ने हालांकि उनकी पारी को बेनूर करते हुए आरसीबी को एकतरफा जीत दिलाई।

End of Feed