Rawalpindi Weather Live Updates: रावलपिंडी में बारिश जारी, देखें पल-पल की अपडेट

Rawalpindi Weather Live: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच रावलपिंडी स्टेडियम में रोमांचक मैच खेला जाने वाला है। हालांकि मैच में रावलपिंडी का मौसम रुकावट डाल सकता है। आइए जानते हैं कि आज दिन भर मौसम कैसा रहने वाला है और बारिश कब तक चलने वाली है।

Rawalpindi Weather Live: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया और द.अफीका की टीम के बीच रोमांचक मैच खेला जाने वाला है। इस महामुकाबले का आयोजन पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कमान टेम्बा बवूमा (Temba Bavuma) के पास है। इस मैच में जहां फैंस को रनों के अंबार की उम्मीद हैं वहीं रावलपिंडी के मौसम (Rawalpindi Weather) ने सभी की चिंताएं बढ़ा कर रख दी है। आइए जानते हैं कि आज मैच के दौरान रावलपिंडी का मौसम कैसा रहने वाला है और बारिश के आसार (Rawalpindi rain prediction) कितने हैं। रावलपिंडी में फिलहाल बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है।

AUS vs SA Weather

रावलपिंडी वेदर लाइव

आंकड़ों के अनुसार देखें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच 110 मैच खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका टीम को 55 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 51 मैचों जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है, जबकि तीन मुकाबला टाई रहा है। दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर 28 मैचों में, अवे वेन्यू में 19 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू में 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम को होम मैदान पर 19 मैचों में, अवे वेन्यू पर 22 मैचों में और न्यूट्रल वेन्य में 10 मैचों में जीत मिली है।

आज कैसा रहेगा रावलपिंडी का मौसम (Rawalpindi Weather Today)

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के मैच का आयोजन रावलपिंडी में किया जा रहा है। यहां का मौसम फैंस के लिए मायूसी लेकर आ रहा है। दरअसल मैच के दौरान बारिश के बंपर आसार जताए जा रहे हैं। एक्यूवेदर के मुताबिक फिलहाल रावलपिंडी में बारिश हो रही है। मैच की शुरुआत के समय बारिश के 57 फीसदी आसार हैं। वहीं दिन में 3 बजे आसार थोड़े कम हो जाते हैं और 49 प्रतिशत पर पहुंच जाते हैं लेकिन रात को 8 बजे के बाद तो 70 फीसदी चांस है कि मूसलाधार बारिश होगी। ऐसे में मैच कम ओवर का हो सकता है और इसकी शुरुआत में भी देरी हो सकती है।

End of Feed