IND vs SA: 'सीरीज हारने पर कोई असर नहीं पड़ेगा..' गुवाहाटी टेस्ट के बीच जडेजा के बयान ने मचाई हलचल

Ravindra Jadeja Statement: अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में संभावित हार का अगले साल अगस्त में श्रीलंका में होने वाली टेस्ट श्रृंखला पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि दूसरे टेस्ट में ड्रॉ कराना युवा टीम के लिए ‘जीत’ जैसा होगा।

Ravindra Jadeja Statement: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में संभावित हार का असर अगले साल अगस्त में होने वाली श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट को ड्रॉ करा पाना इस युवा भारतीय टीम के लिए 'जीत' जैसा होगा।

Ravindra Jadeja PTI

रवींद्र जडेजा (फोटो- PTI)

'मैच बचाना हमारे लिए जीत की तरह'

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला गंवाना लगभग तय है, क्योंकि जीत के लिए आखिरी दिन 549 रन का लक्ष्य हासिल करना असंभव है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसका अगली श्रृंखला पर कोई असर पड़ेगा। लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर कोई भी श्रृंखला हारना नहीं चाहता, विशेषकर भारत में। इसलिए उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे। हम कल अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हम टेस्ट मैच बचाने की कोशिश करेंगे। अगर हम श्रृंखला नहीं भी जीत रहे हैं तो भी हम मैच ड्रॉ कर सकें जो हमारे लिए जीत की तरह की स्थिति होगी।"

End of Feed