स्पिनर और नो-बॉल, रवींद्र जडेजा को करना होगा काम- पिछले 5 साल में टॉप पर हैं जड्डू

रवींद्र जडेजा पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की धूरी रहे हैं, लेकिन 2021 से इस फॉर्मेट में उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे टेस्ट क्रिकेट में अपराध माना जाता है। 2021 से सबसे ज्यादा नो-बॉल डालने के मामले में जडेजा टॉप पर हैं।

फॉर्मेट चाहे कोई भी हो नो-बॉल करना हमेशा विरोधी टीम को फायदा पहुंचाती है, और बात अगर टेस्ट क्रिकेट की हो तो इसमें नो-बॉल फेंकना अपराध की श्रेणी में आता है। गॉल टेस्ट में श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान रवींद्र जडेजा ने 12 गेंद में दो नो-बॉल डाला। एक में तो श्रीलंका के कप्तान ने स्लिप में कैच भी दे दिया था, लेकिन जडेजा की बदौलत उन्हें जीवनदान मिल गया। उस वक्त धनंजय डिसिल्वा 7 रन के निजी स्कोर पर थे।

ravindra jadeja

रवींद्र जडेजा (साभार-x)

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, पिछले कुछ सालों की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने बतौर ऑलराउंडर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन इस मोर्चे पर वह थोड़े हल्के नजर आते हैं। पिछले 5 साल की बात करें तो नो-बॉल डालने के मामले में रवींद्र जडेजा सबसे ऊपर हैं। ये वो लिस्ट है जिसमें आप टॉप पर नहीं रहना चाहते। हैरानी की बात यह है कि नंबर दो पर जो गेंदबाज है उन्होंने जडेजा की तुलना में आधे नो-बॉल डाले हैं।

End of Feed