कपिल देव की 'अहंकार' वाली टिप्पणी पर रविंद्र जडेजा ने इस तरह दिया जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 1, 2023, 03:03 PM IST

Ravindra Jadeja reacts on jibe of Kapil Dev: ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पूर्व कप्तान कपिल देव की खिलाड़ियों के अहंकारी बनने वाली टिप्पणी पर कहा कि जब भारत मैच हारता है तो लोग इस तरह की प्रतिक्रिया करते हैं। कपिल ने हाल में कहा था कि वर्तमान भारतीय टीम में अहंकार भर गया है और खिलाड़ी समझने लगे हैं कि उन्हें सब कुछ आता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) की खिलाड़ियों के अहंकारी बनने वाली टिप्पणी पर कहा कि जब भारत मैच हारता है तो लोग इस तरह की प्रतिक्रिया करते हैं। कपिल ने हाल में कहा था कि वर्तमान भारतीय टीम में अहंकार भर गया है और खिलाड़ी समझने लगे हैं कि उन्हें सब कुछ आता है।

Ravindra Jadeja reacts to Kapil Dev controversial jibe

कपिल देव और रविंद्र जडेजा (Instagram)

जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच से पहले पत्रकारों से कहा कि टीम का ध्यान केवल मैच जीतने पर है और उनका कोई निजी एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘ हर किसी की अपनी राय होती है। पूर्व खिलाड़ियों को अपने विचार साझा करने का पूरा अधिकार है लेकिन मैं नहीं मानता कि इस टीम में किसी तरह का अहंकार है।’’

End of Feed