भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, जडेजा ने पास किया फिटनेस टेस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2023, 02:02 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले 4 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल 5 महीने से टीम से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसके साथ ही उनके वापसी के रास्ते साफ हो गए हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहे नागपुर टेस्ट से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसके साथ ही उनका टीम में वापसी करने का रास्ता साफ हो गया है और पहले टेस्ट में वह एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। बुधवार को एनसीए द्वारा उनका फिटनेस रिपोर्ट जारी किया गया। वह जल्द ही नागपुर में चल रहे टीम इंडिया के कैंप से जुड़ जाएंगे।

ravindra jadeja.

रवींद्र जडेजा

कई महीनों से क्रिकेट से दूर हैं जडेजारवींद्र जडेजा की बात करें तो पिछले 5 महीने से वह टीम इंडिया से दूर हैं। आखिरी बार वह अगस्त 2022 में टीम इंडिया के लिए खेले थे, लेकिन तब से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें घुटने में चोट लगी थी और उनका तीन बार ऑपरेशन भी हो चुका है, लेकिन अब जो उनके फिटनेस को लेकर खबर सामने आ रही है वह टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है। इंजरी के कारण जडेजा टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

End of Feed