Ravindra Jadeja Instagram Account: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी ट्रेड डील होने की चर्चाएं चल रही है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक एसके कथित तौर पर आईपीएल 2026 से पहले एक सबसे बड़े ट्रांसफर की योजना बना रही है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के जयपुर से चेन्नई जाने की संभावना है, जिससे रवींद्र जडेजा दूसरी तरफ जा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन भी इस प्रस्तावित सौदे का हिस्सा हैं, जो संभवतः राजस्थान में शामिल हो सकते हैं। करन के अलावा पथिराना के भी अलग होने की चर्चा थी और अब इसी बीच जडेजा और पथिराना दोनों ने एक बड़ा कदम उठा लिया है।
रवींद्र जडेजा और पथिराना का अकाउंट गायब (फोटो- IPL/BCCI)
एमएस धोनी के बाद सीएसके अपनी टीम को आकार देना शुरू कर रहा है, ऐसे में सैमसन बल्लेबाजी को मजबूत करने और भविष्य के लिए नेतृत्व प्रदान करने के लिए उनके शीर्ष लक्ष्य के रूप में सामने आए हैं। हालांकि, चेन्नई में लंबे समय से प्रशंसकों के पसंदीदा रहे जडेजा के संभावित जाने से समर्थकों में गहरी भावनाएं भड़कने की उम्मीद है।
जडेजा पथिराना का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब
सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच डील की चर्चाएं अभी चल ही रही है और आधिकारिक ऐलान हुआ नहीं है इसी बीच रवींद्र जडेजा और मधीशा पथिराना ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। दरअसल दोनों खिलाड़ियों ने सोमवार सुबह अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है और इसके बाद से फैंस में हड़कंप मच गया है। हालांकि ये अभी तक पता नहीं हो पाया है कि जडेजा ने ये खुद किया है या फिर कोई टेक्निकल दिक्कत के चलते ऐसा आ रहा है।
रवींद्र जडेजा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल गायब
जडेजा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं, जहां वह अपनी ज़िंदगी की एक झलक दिखाते हैं। आईपीएल के दौरान, जडेजा अक्सर सीएसके के प्रति अपने प्यार और प्रशंसकों के साथ अपने जुड़ाव के बारे में पोस्ट करते हैं। हालांकि उनका अचानक ऐसे गायब हो जाना फैंस के लिए बड़ा झटका है।बता दें कि जडेजा सीएसके की हालिया सफलता में अहम भूमिका निभा चुके हैं, उन्होंने 2018, 2021 और 2023 में उनके साथ खिताब जीते हैं और 2022 सीज़न में कुछ मैचों के लिए उनकी कप्तानी भी की है।
