Video: अजब-गजब अश्विन, इस बार डीआरएस को लेकर किया ऐसा काम जो सबके बस की नहीं

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 15, 2023, 10:21 AM IST

मैदान पर रविचंद्रन अश्विन हो और कुछ अनोखा न हो ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इस बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अश्विन ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल अश्विन ने रिव्यू के खिलाफ रिव्यू लिया। अश्विन ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके।

KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु प्रीमियर लीग में दिखा अश्विन का अनोखा अंदाज
  • एक ही गेंद पर लिए दो-दो रिव्यू
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्निन की एक खासियत है वह बिना खेले भी सुर्खियों में आ जाते हैं, लेकिन जब वह मैदान पर हो तो फिर क्या ही कहने? वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के 3 दिन बाद ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसा किया है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में आ गए हैं। वह इस लीग में डिंडीगुल ड्रैगन के कप्तान हैं। अश्विन टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज हैं और हाल ही में न खेलते हुए भी वह चर्चा में थे। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की हार के बाद सचिन से लेकर सौरव गांगुली तक सभी ने टीम के इस फैसले पर सवाल उठाए थे।

ravichandran ashwin

रविचंद्रन अश्विन (साभार-स्क्रीनग्रैब)

अंपायर के रिव्यू पर अश्विन ने लिया रिव्यू

मांकडिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अश्विन ने इस बार डीआरएस को लेकर कुछ ऐसा किया जिससे वह सुर्खियों में आ गए। इनिंग के 13वें ओवर में अश्विन अपने चौथे ओवर का आखिरी गेंद डाल रहे थे। इस गेंद पर उन्हें कॉट बिहाइंड विकेट मिला। ऑनफील्ड अंपायर ने बल्लेबाज राजकुमार को आउट दिया। राजकुमार फैसले से नाखुश नजर आए और उन्होंने डीआरएस लिया। रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई है। इसके बावजूज थर्ड अंपायर ने ऑनफील्ड अंपायर के निर्णय को बदल दिया।

End of Feed