चेन्नई सुपर किंग्स में हुई रविचंद्रन अश्विन की वापसी, मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 5, 2024, 07:13 PM IST

रविचंद्रन अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मैनेजमेंट ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके हाथों में सीएसके हाई परफॉर्मेंस सेंटर और अकादमियों की कमान सौंप दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 से पहले अश्विन की सीएसके में वापसी हो गई है
  • अश्विन को मिली सीएसके के हाई परफॉर्मेंस सेंटर की कमान
  • कंधे पर होगी भारत और विदेशों में टीम की विभिन्न अकादमियों की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) हाई परफॉर्मेंस सेंटर की कमान संभालने के लिए तैयार हैं, जिससे संभवत: उस फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अश्विन केंद्र के साथ-साथ भारत और विदेशों में टीम की विभिन्न अकादमियों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

R Ashwin and MS Dhoni

आर अश्विन और एमएस धोनी(साभार CSK)

तमिलनाडु और भारत के महान खिलाड़ी हैं अश्विन

उन्होंने कहा,'अश्विन भारत और तमिलनाडु के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी उपस्थिति से हाई परफॉर्मेंस केंद्र और हमारी अकादमियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।' यह केंद्र चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित है। सैंतीस साल के अश्विन हाल ही में अनिल कुंबले के बाद टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में 2009 से 2015 तक सीएसके टीम का हिस्सा रहे थे।

End of Feed