IND vs ENG: 'एक-दो बार चलता है लेकिन...' अश्विन ने सूर्या और संजू सैमसन के खराब फॉर्म पर जताई चिंता

Ravichandran Ashwin on Suryakumar Yadav and Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को टी20 सीरीज में करारी हार थमा दी। इस सीरीज में हालांकि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने काफी निराश किया। इसे लेकर रविचंद्रन अश्विन ने चिंता व्यक्त की है।

Ravichandran Ashwin on Suryakumar Yadav and Sanju Samson: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की खराब फॉर्म पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर उन्हें मौजूदा मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उनके दिमाग पर नकारात्मक पक्ष हावी हो जाएगा और वह उनके साथ चालें चलना शुरू कर देगा।

Sanju Samson Suryakumar yadav ap

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव (फोटो- AP)

अपनी दाहिनी तर्जनी में फ्रैक्चर के कारण एक महीने के लिए बाहर होने वाले 30 वर्षीय सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न हुई पांच मैच की श्रृंखला में केवल 51 रन ही बना सके। इस दौरान वह इंग्लैंड की तेज गति और शॉर्ट पिच गेंदों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए।

End of Feed