टेस्ट क्रिकेट अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर रविचंद्रन अश्विन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 8, 2023, 11:16 AM IST

ravichandran Ashwin, Fastest Indian to take 450 test Wickets: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नागपुर टेस्ट में अनिल कुंबले का एक और टेस्ट रिकॉर्ड अपने नाम करने से महज एक विकेट दूर रह गए हैं।

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की फिरकी का जादू घरेलू सरजमीं पर सिर चढ़कर बोलता है। घरेलू सरजमीं पर उनके सामने दुनिया के धाकड़ से धाकड़ बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में घुटने टेक चुके हैं। साल 2011 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अपने 12 साल लंबे टेस्ट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड किए हैं। इसी राह पर चलते हुए वो एक और बड़ी टेस्ट उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं।

Ravichandran-Ashwin

रविचंद्रन अश्विन(साभार Ashwin)

450 टेस्ट विकेट का छू सकते हैं आंकड़ा88 टेस्ट मैच की 166 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 449 विकेट अपने नाम कर चुके अश्विन 450 विकेट के आंकड़े को छूने से एक विकेट दूर हैं। नागपुर टेस्ट में अगर अश्विन अगर कम से कम एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो 450 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के नौवें और अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

End of Feed