मैच के दौरान आपा खो बैठे रविचंद्रन अश्विन, गुस्से में चीखे-चिल्लाए, देखिए Viral Video

Angry Ravichandran Ashwin's Video Goes Viral: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ अफने गरम तेवरों के लिए भी जाने जाते हैं। कई मौके ऐसे देखे गए हैं जब वो मैदान पर भड़क उठे हैं। अब एक और ऐसा ही वाकया सामने आया है जहां उनके गुस्से ने सबको चौंका दिया। तमिलनाडु प्रीमियर लीग का ये वीडियो अब वायरल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविचंद्रन अश्विन हुए नाराज, मैच के दौरान दिखा गुस्सा
  • अश्विन का गुस्से में चीखते हुए वीडियो हुआ वायरल
  • मामला तमिलनाडु प्रीमीयर लीग के मैच का है

Angry Ravichandran Ashwin Viral Video: इन दिन तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 (टीएनपीएल) जारी है और इस लीग में कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी खेल रहे हैं जिसमें सबसे ऊपर नाम आता है दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ अश्विन अपने गुस्से के लिए भी चर्चा में रहते आए हैं और टीएनपीएल के एक मैच में उनका गुस्सैल रूप में एक बार फिर देखने को मिला। इस बार वो अपना आपा खो बैठे और कुछ ज्यादा ही भड़क उठे जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Ravichandran Ashwin Angry Viral Video

रविचंद्रन अश्विन का वायरल वीडियो (X)

टीएनपीएल 2024 में दिंदीगुल ड्रैगन्स और चेपॉक सुपर गिलीज के बीच एलीमिनेटर मैच खेला जा रहा था। चेपॉक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में उतरी अश्विन की टीम दिंदीगुल ड्रैगन्स की तरफ से विमल कुमार का शुरुआती विकेट गिरने के बाद अश्विन और शिवम सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की शानदार पार्टनरशिप को अंजाम दिया।

End of Feed