India vs England playing 11: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेलना है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में लगातार 5 मैच जीतकर आ रही भारतीय टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। मैच से पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 को लेकर संशय की स्थिति बन गई है।
रविचंद्रन अश्विन (फोटो- ICC)
हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच में नहीं खेल पाए थे। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया था। वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को जगह दी गई थी। हालांकि लखनऊ की पिच धीमी है ऐसे में टीम विनिंग कांबिनेशन में बदलाव कर सकती है।
अश्विन की हो सकती है एंट्री
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक टीम मेनेजमेंट प्लेइंग 11 में अश्विन को शामिल करने की सोच रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय पिच के लिहाज से लिया जाएगा। अगर वह स्पिन फ्रेंडली रही तो बुमराह-शमी और सिराज की जोड़ी टूट जाएगी और अश्निन, जडेजा और कुलदीप यादव की स्पिन तिकड़ी बल्लेबाजों को परेशान करने का जिम्मा उठाएगी। हालांकि ऐसा करने पर टीम के पास केवल नंबर 6 तक ही बल्लेबाजी रह जाएगी। क्योंकि अश्विन व्हाइट बॉल क्रिकेट में अभी तक बल्लेबाजी में इंप्रेस नहीं कर पाए है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
