रविचंद्रन अश्विन के राजकोट टेस्ट से अचानक बाहर होने की ये है वजह, राजीव शुक्ला ने की पुष्टि

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2024, 12:18 AM IST

रविचंद्रन अश्विन अपनी मां चेतना की तबीयत अचानक खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की वजह से राजकोट टेस्ट बीच में छोड़कर चेन्नई पहुंच गए हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है।

राजकोट: टीम इंडिया के धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ 500 टेस्ट विकेट पूरे किए। लेकिन देर रात उनके राजकोट टेस्ट पारिवारिक कारणों से हटने की बीसीसीआई ने पुष्टि कर दी। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि अश्विन के अचानक टीम इंडिया को बीच मझधार में छोड़कर चेन्नई जाने की वजह क्या है?

Ravichandran Ashwin With his Mother

मां चेतना के साथ रविचंद्रन अश्विन

लेकिन बीसीसीआई के अश्विन के राजकोट टेस्ट से पारिवारिक इमरजेंसी की वजह से हटने के ऐलान के कुछ ही देर बाद बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उनकी मां की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि कर दी। अश्विन की मां चेतना को अचानक तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ट्वीट करके कहा, अश्विन की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना करता हूं। वो इसी वजह से राजकोट टेस्ट छोड़कर अपनी मां से मिलने चेन्नई रवाना हो गए हैं।

End of Feed