ऋषभ पंत के नेचुरल गेम पर अश्विन ने उठाया सवाल, गिलक्रिस्ट और सहवाग से सीख लेने की बात कही

रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत के शॉट सेलेक्शन पर सवाल उठाया है। पंत ने श्रृंखला में 168 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शॉट चयन एक बार फिर सवालों के घेरे में रहा।

मैच की परिस्थिति चाहे जो हो ऋषभ पंत अपना नेचुरल गेम खेलते हैं। लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनके इस अप्रोच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में पंत के आउट होने के तरीकों और उनके शॉट चयन की आलोचना की है। उन्होंने कहा 'विकेटकीपर-बल्लेबाज अब तक उनसे की गई उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए हैं। दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में भारतीय टीम प्रबंधन ने विकेटकीपर की भूमिका के लिए पंत पर भरोसा जताया था। पंत ने श्रृंखला में 168 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शॉट चयन एक बार फिर सवालों के घेरे में रहा। अश्विन ने साफ किया कि 50 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके पंत से अब वह अधिक जिम्मेदारी और बेहतर निर्णय लेने की उम्मीद करते हैं।

RISHABH PANT

ऋषभ पंत (साभार-x)

मैच की स्थिति के अनुसार नहीं खेलते पंत

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ’ऐश की बात’ पर कहा, "ऋषभ पंत से मेरी उम्मीदें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। मुझे यह कहते हुए बहुत अफसोस हो रहा है। सोनल दिनुशा का स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा था, लेकिन असली अंतर उनके इरादे और शॉट चयन में है। पंत के शॉट में जोखिम बहुत ज्यादा होता है। जब मैच आपके हाथ में हो, तब यह कहना कि ऋषभ इसी तरह खेलता है, कोई जवाब नहीं है। असली सवाल यह है कि उस समय आपकी टीम को क्या जरूरत है।’’

End of Feed