हर मैच में शतक जड़ सकते हैं ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन ने बताया तरीका

Ashwin Advice to Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपना खेल सुधारने के लिए सलाह दी है। अश्विन के मुताबिक ऋषभ पंत के पास ये कला है कि वे हर मैच में शतक जड़ सकते हैं।

Ashwin Advice to Rishabh Pant: दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर ऋषभ पंत अपने आक्रामक और रक्षात्मक खेल के बीच संतुलन बनाने में सफल रहते हैं तो वह प्रत्येक मैच में शतक बना सकते हैं।अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की पंत की क्षमता की सराहना करते हुए अश्विन ने कहा कि उनके कई शॉट बहुत जोखिम वाले होते हैं जिसके कारण वह अपनी क्षमता का सही आकलन नहीं कर पाते हैं।

rishabh pant ap

ऋषभ पंत (फोटो- AP)

पंत ने हाल ही में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच की पहली पारी में अपने रक्षात्मक खेल का शानदार नमूना पेश करते हुए 40 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया।

End of Feed