IND vs ENG: 'उसका अपना कंप्यूटर है..' रवि शास्त्री ने खोला ऋषभ पंत की बेबाकी के पीछे का राज

Rishabh Pant: भारतीय टीम के विस्फोट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा और अपनी बेबाकी से सभी का दिल जीत लिया। उनकी बल्लेबाजी पर सुनील गावस्कर से लेकर रवि शास्त्री ने भी अपनी राय रखी है।

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऋषभ पंत के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। हेडिंग्ले में खेली गई पंत की 134 रनों की धमाकेदार पारी के बाद शास्त्री ने कहा कि यह युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज "आंकड़ों का खेल बखूबी खेलता है" और उसके पास "अपना एक कंप्यूटर है, जिसे चलाने का तरीका सिर्फ वही जानता है।"

Rishabh pant test ap

ऋषभ पंत (फोटो- AP)

पंत ने दूसरे दिन मात्र 178 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 134 रन की जबरदस्त पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में पैडल स्वीप, रिवर्स स्कूप जैसे अनोखे शॉट्स और शतक के बाद की कलाबाजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शास्त्री ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "पंत आंकड़ों के खेल को खूबसूरती से खेलता है। वह अपने तरीके से खेलता है और तेजी से गेम प्लान बदलने में माहिर है।"

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान