IND vs IRE: जीत के बाद रवि बिश्नोई ने बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 19, 2023, 12:37 PM IST

IND vs IRE, Ravi Bishnoi Big statement: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत हासिल की। इसी जीत के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 आगे हैं। जसप्रीत की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया उतरी है। इसके बाद लेग स्पिनर ने कप्तान बुमराह को लेकर बड़ी बात कही।

IND vs IRE, Ravi Bishnoi Big statement: लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा कि हर कोई जसप्रीत बुमराह के इस रूप को देखने के लिए इंतजार कर रहा था जिन्होंने चोटिल होने के कारण 11 महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने के बाद वापसी की। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे बुमराह ने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट लेकर भारत की जीत की नींव रखी। इस तेज गेंदबाज ने 24 रन देकर दो विकेट लिए तथा चार ओवर के अपने स्पेल में 16 गेंदों पर रन नहीं दिए।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह। (फोटो- BCCI Twitter)

बिश्नोई ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘वह लगभग 11 महीने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे। उनकी पहली गेंद पांवों पर पड़ी लेकिन उसके बाद उनकी अगली पांच गेंद शानदार थी। हर कोई बुमराह के इस रूप को देखने के लिए इंतजार कर रहा था और उनको वापस लय में लौटते देखकर अच्छा लगा।’ उन्होंने कहा,‘वह जिस तरह के गेंदबाज हैं, क्रिकेट जगत में हर कोई उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना चाहता है। हर कोई बुमराह की वापसी का इंतजार कर रहा था और उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखकर मजा आया।’

End of Feed