Test Ranking: भारतीय गेंदबाज रवि अश्विन के ताज पर मंडरा रहा खतरा, इस खिलाड़ी ने ठोका दावा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 8, 2023, 08:34 PM IST

ICC Test bowling rankings: भारत के घातक ऑफ स्पिनर रवि अश्विन के नंबर-1 ताज पर खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी के ताजा रैंकिंग में रवि अश्विन और इंग्लैंड के गेंदबाज संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों का अंक बराबर है।

Ravichandran Ashwin VS James Anderson: भारत के ऑफ स्पिनर रवि अश्विन के नंबर-1 ताज पर संकट मंडरा रहा है। बुधवार को आईसीसी के ताजा रैंकिंग में रवि अश्विन को बड़ा नुकसान हुआ है। 36 साल के रवि अश्विन को टेस्ट गेंदबाजी में छह स्थान का नुकसान हुआ है। हालांकि, गेंदबाजों के लिस्ट में टॉप पर हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज ने उनकी बराबरी कर ली है। भारत के रवि अश्विन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन संयुक्त रूप से दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, 15 दिन पहले यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंंडरसन दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने थे।

Ravi Ashwin

आर. अश्विन टीम के साथी खिलाड़ियोंं के साथ। (फोटो - बीसीसीआई के ट्विटर से)

सात दिन में की बराबरी

रवि अश्विन पिछले हफ्ते दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने थे। लेकिन एक सप्ताह के बाद ही इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन उसके करीब पहुंच गए हैं। रवि अश्विन 859 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी 859 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले अश्विन 10 अक्टूबर 2016 को दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने थे। इसके अलावा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दो मैच से हटने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 849 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा 807 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं।

End of Feed