क्या ICC की गलती के चलते टूट गया अफगानिस्तान का सपना? कप्तान राशिद के बयान ने मचाई खलबली

Rashid Khan slams ICC for T20 World cup Schedule: अफगानिस्तान की हार के बाद टीम के कप्तान राशिद खान का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। राशिद ने मैच से पहले ही टॉस के समय आईसीसी के खराब शेड्यूल को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर अब बवाल मच गया है।

Rashid Khan slams ICC for T20 World cup Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में द.अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 9 विकेट से धूल चटा दी है। इस शर्मनाक हार के साथ ही अफगानिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में शानदार सफर का अंत हो गया है। इस हार के बाद टीम के कप्तान राशिद खान का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। राशिद ने मैच से पहले ही टॉस के समय आईसीसी के खराब शेड्यूल को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर अब बवाल मच गया है।

rashid khan sad

राशिद खान (फोटो- AP)

दरअसल अफगानिस्तान की टीम ने मंगलवार की सुबह ही सुपर 8 का अपना आखिरी मैच खेला था और बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद जश्न में डूब गए। इसके बाद उन्हें शाम को फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन वह 5 घंटे लेट हो गई जिसके चलते वे समय पर नहीं पहुंच पाए। गुयाना किंग्सटाउन से काफी दूर भी था ऐसे में पहुंचने में भी समय लगता है। जिसके चलते अफगानिस्तान के खिलाड़ी थक गए और उन्हें प्रेक्टिस का भी समय नहीं मिला।

End of Feed