Ranji Trophy 2022-23: ये है रणजी ट्रॉफी की चार सेमीफाइनलिस्ट, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 5, 2023, 01:06 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2022-23 की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं। सेमीफाइनल मुकाबले 8-12 फरवरी के बीच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में और दूसरा सेमीफाइनल बेंगलुरु में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन मध्य प्रदेश लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है और उनके पास एक चैंपियन बनने का एक और मौका है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23 की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम तय हो गए हैं। इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें हैं बंगाल, मध्यप्रदेश, सौराष्ट्र और कर्नाटक। मध्यप्रदेश और बंगाल की टीम पहले सेमीफाइनल मैच में होलकर स्टेडियम इंदौर में भिड़ेगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक और सौराष्ट्र की टीम आमने-सामने होगी।

sau vs pun.

रणजी ट्रॉफी मैच 2022-23

यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों मैच 8-12 फरवरी के बीच खेले जाएंगे।

End of Feed