Ranji Trophy Final: करुण नायर ने जड़ा शतक, रणजी फाइनल में केरल के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा विदर्भ

करुण नायर की शतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने केरल के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जानिए कैसा रहा चौथे दिन के खेल का हाल?

नागपुर: शानदार लय में चल रहे करुण नायर की मौजूदा रणजी सत्र में चौथी शतकीय पारी से विदर्भ ने केरल के खिलाफ खिताबी मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को यहां अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 189 रन बना कर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। अपने तीसरे रणजी खिताब की ओर बढ़ रहे विदर्भ ने पहली पारी में 37 रन की बढ़त हासिल की थी जिससे उसकी कुल बढ़त 226 रन की हो गयी है।

Karun Nair

करुण नायर(साभार BCCI Domestic)

चाय के विश्राम के लिए खेल रोको जाते समय नायर 187 गेंद में 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए दानिश मालेवर के साथ 182 रन की बड़ी साझेदारी कर मैच पर विदर्भ का दबदबा कायम किया। मालेवर ने 161 गेंद में पांच चौके की मदद से 73 रन बनाये।

End of Feed