Ranji Trophy: छत्तीसगढ़ के खिलाफ अजिंक्य रहाणे का चला बल्ला, जड़ा शानदार शतक

मुंबई के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला छत्तीसगढ़ के खिलाफ जमकर चला और उन्होंने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

मुंबई: पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे की 159 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने रविवार को छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 406 रन बनाए। पहले दिन 118 रन के स्कोर पर ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होने वाले रहाणे दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे और 303 गेंद पर 21 चौकों की मदद से 159 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदित्य सरवटे (103 रन पर चार विकेट) ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया। मुंबई ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 251 रन से आगे बढ़ाई थी और बीकेसी ग्राउंड पर दूसरे दिन केवल 46 ओवर फेंके गए। दिन का खेल खत्म होने पर आकाश आनंद 60 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तुषार देशपांडे चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

Ajinkya Rahane

अजिंक्य रहाणे

दिल्ली के 430 रन के जवाब में हिमाचल ने बनाए 165/3 रन

नयी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली ने 430 रन बनाने के बाद हिमाचल प्रदेश का स्कोर तीन विकेट पर 165 रन कर दिया। हिमाचल की टीम अब भी 265 रन से पीछे है। दिल्ली ने 430 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका। सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा (64), सनत सांगवान (79) और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे यश धुल (61) ने शीर्ष क्रम में अर्धशतक जड़े जबकि निचले क्रम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आयुष दोसेजा ने 75, सुमित माथुर ने 51 और अनुज रावत ने 66 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली जिससे दूसरे दिन चार विकेट पर 306 रन से आगे खेलते हुए दिल्ली ने बड़ा स्कोर बनाया।

End of Feed