Ranji Trophy 2025 Final: तीसरी बार चैंपियन बनी विदर्भ की टीम, फाइनल में केरल को हराया

Ranji Trophy 2025 Final Highlights: विदर्भ की रणजी क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में केरल को करारी हार थमा दी है। टीम की तरफ से करुण नायर ने फाइनल में शानदार पारी खेली वहीं कप्तान की भी खास भूमिका रही। ये उनका रणजी का तीसरा खिताब है।

Ranji Trophy 2025 Final Highlights: घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली विदर्भ की टीम ने रविवार को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए फाइनल के पांचवें और अंतिम दिन केरल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया।हालांकि इस मुकाबले का नतीजा तीसरे दिन ही तय हो गया था जब विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाने के बाद केरल को 342 रन पर समेटकर पहली पारी में 37 रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी।

Ranji Trophy 2025 Final

रणजी ट्रॉफी 2025 (फोटो- BCCI)

पहली बार फाइनल में पहुंची केरल की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन विदर्भ को पूरे सत्र में अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन का फल मिला। इस दौरान उन्होंने सिर्फ रणजी ट्रॉफी ही नहीं जीती बल्कि टीम 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी में उपविजेता भी रही।विदर्भ ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। इससे पहले 2017-18 और 2018-19 सत्र में लगातार दो खिताब जीते थे।

End of Feed