Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड़ को पछाड़कर रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचा कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर से होगी खिताबी भिड़ंत

उत्तराखंड को सेमीफाइनल में पारी के आधार पर पटखनी देकर कर्नाटक की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर से उसकी खिताबी भिड़ंत होगी।

लखनऊ: कर्नाटक ने गुरुवार को उत्तराखंड के खिलाफ ड्रॉ हुए सेमीफाइनल मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर 11 साल के अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई। कर्नाटक 24 फरवरी से हुबली में होने वाले फाइनल में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगा। कर्नाटक ने पांचवें और आखिरी दिन छह विकेट पर 299 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और बाकी बचे चार विकेट जल्दी गंवा दिए। इससे पूरी टीम 323 रन पर आउट हो गई और उसकी कुल बढ़त 826 रन हो गई। उत्तराखंड ने अवनीश सुधा (66), सचिन रावत (नाबाद 53) और अभय नेगी (नाबाद 57) की अर्धशतकों की मदद से कर्नाटक की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे टीम ने दूसरी पारी छह विकेट पर 260 रन पर खत्म की। हालांकि पहली पारी की बड़ी बढ़त कर्नाटक के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए काफी थी।

Karnataka vs Uttarakhand

कर्नाटक बनाम उत्तराखंड(फोटो क्रेडिट BCCI Domestic)

156 रन पर उत्तराखंड ने दूसरी पारी में गंवा दिए थे 6 विकेट

कर्नाटक ने उत्तराखंड का स्कोर छह विकेट पर 156 रन कर दिया था और जीत दर्ज करने की कोशिश में जुटा था। लेकिन नेगी और रावत डटे रहे, दोनों ने सातवें विकेट के लिए 104 रन जोड़े। फिर दोनों टीम के कप्तानों ने चाय के बाद लगभग 30 मिनट बाद ड्रॉ पर सहमति दी।

End of Feed