Ranji Trophy 2025-26: दिल्ली क्रिकेट को मिला नया स्टार, 23 साल के खिलाड़ी ने रणजी डेब्यू में जड़ा दोहरा शतक

दिल्ली क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले ही मुकाबले में नया स्टार मिल गया है। आयुष दोसेजा ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया।

नई दिल्ली: आयुष दोसेजा को जब इस साल की शुरुआत में रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए दिल्ली टीम में चुना गया तो वह अपने बचपन के आदर्श विराट कोहली के साथ खेलने के अपने सपने को साकार करने के बहुत करीब थे लेकिन चोट लगने के कारण इससे बाहर हो गए थे। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा,'नियति ने मेरे लिए कुछ और ही सोच रखा था।'

Ayush Doseja

आयुष दोसेजा (Ayush Doseja Instagram)

दोसेजा सीके नायडू (अंडर-23) सत्र में 550 से ज्यादा रन बनाकर आत्मविश्वास से भरे हुए थे। रणजी ट्रॉफी मुकाबले से एक मैच पहले राजकोट में दोसेजा सौराष्ट्र के मैच के दौरान अन्य रिजर्व खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे तभी उनका टखना मुड़ गया और वह मैच से बाहर हो गए। कोहली ने कोटला में अपने करियर का आखिरी लाल गेंद का मैच खेला और पदार्पण करने की दौड़ में बने हुए दोसेजा मौका चूक गए।

End of Feed