Ranji Trophy: मुंबई ने केरल के खिलाफ कसा शिकंजा, मोहित अवस्थी ने कहर बरपाकर झटके 7 विकेट

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 20, 2024, 07:44 PM IST

मुंबई ने केरल के खिलाफ सस्ते में ढेर होने के बाद मोहित अवस्थी की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर मुकाबले में वापसी कर ली है। जानिए रणजी ट्रॉफी के केरल-मुंबई के बीच मैच और अन्य मुकाबलों का कैसा रहा दूसरे दिन हाल।

थुम्बा (केरल): मध्यम गति के गेंदबाज मोहित अवस्थी ने सात विकेट झटककर अकेले ही केरल के बल्लेबाजी लाइन अप को झकझोर दिया जिससे मुंबई ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली। मुंबई की 251 रन की पहली पारी के जवाब में घरेलू टीम अवस्थी (57 रन देकर सात विकेट) की सटीक और अनुशासित गेंदबाजी के सामने 244 रन पर सिमट गयी।

Mohit Awasthi

मोहित अवस्थी

पहली पारी में सात रन की मामूली बढ़त लेने के बाद मुंबई ने दूसरी पारी में मजबूत शुरूआत की और स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 105 रन बना लिये जिसके उसकी कुल बढ़त 112 रन की हो गयी। सलामी बल्लेबाज जय बिस्ट 59 और भूपेन लालवानी 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

End of Feed