Ranji Trophy Quarterfinal: मुंबई की टीम में सूर्या और शिवम दुबे की एंट्री, पृथ्वी शॉ बाहर

Mumbai Ranji Trophy 2024-25 Quarterfinal Team: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टरफाइनल के लिए मुंबई की टीम का ऐलान हो गया है। इसमें जहां सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है वहीं दूसरी ओर पृथ्वी शॉ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Mumbai Ranji Trophy Team: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को हरियाणा के खिलाफ आठ फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

Suryakumar yadav bcci

सूर्यकुमार यादव की डोमेस्टिक में वापसी (फोटो- BCCI)

सूर्यकुमार और दुबे दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इन दोनों ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में 42 बार के चैंपियन मुंबई की तरफ से एक-एक मैच खेला है।मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जम्मू कश्मीर एलीट ग्रुप ए से नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाली दूसरी टीम थी।

End of Feed