IPL 2026: आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास इस बार एक खास क्लब में शामिल होने का मौका है। उनसे पहले केवल दो कप्तान यह कारनामा कर पाए हैं और पाटीदार के पास तीसरा ऐसा कप्तान बनने का मौका है। दरअसल आईपीएल के 18 साल के इतिहास में अब तक केवल दो बार ट्रॉफी डिफेंड हो पाई है। पहली बार यह कारनामा एमएस धोनी ने किया था और उसके बाद रोहित शर्मा ने इसे दोहराया था। अब बारी रजत पाटीदार की है।
रजत पाटीदार और एमएस धोनी (साभार-X)
पहली बार धोनी ने की थी ट्रॉफी डिफेंड
सबसे पहले आईपीएल की ट्रॉफी एमएस धोनी ने डिफेंड की थी। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010 में पहली बार ट्रॉफी उठाई थी। उसके बाद साल 2011 में उसने आरसीबी को पटखनी देकर उसने यह ट्रॉफी डिफेंड की। उसके बाद चेन्नई ने 2016, 2018, 2021 और 2023 ट्रॉफी उठाई।
धोनी के बाद रोहित ने किया यह काम
धोनी के बाद रोहित शर्मा ऐसे दूसरे कप्तान बने जिन्होंने ट्रॉफी डिफेंड करने में सफलता पाई। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2019 में चौथी बार ट्रॉफी उठाई और फिर इसे 2020 में सफलतापूर्वक डिफेंड किया। यह मुंबई इंडियंस की आखिरी ट्रॉफी भी थी। अब यही काम रजत पाटीदार कर सकते हैं। अगर वह इस बार ट्रॉफी डिफेंड कर सकें।
पाटीदार के पास है मौका
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स की टीम देखें तो रजत पाटीदार ऐसा कर सकते हैं। टॉप ऑर्डर में जहां इस टीम के पास फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज हैं तो मिडिल ऑर्डर में जैकब बेथल, जितेश शर्मा टीम डेविड और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं फिनिशर के तौर पर इस टीम के पास शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खतरनाक खिलाड़ी है जो एक ओवर में मैच पलटने का माद्दा रखता है।
गेंदबाजी में भी यह टीम खासी स्ट्रांग नजर आ रही है। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज के साथ-साथ इस टीम में नुवान तुषारा और जैकब डफी जैसे युवा गेंदबाज हैं। स्पिनर के तौर पर सुयश सिंह हैं। इस टीम को देखकर ऐसा कोई कारण नहीं लगता कि रजत पाटीदार ट्रॉफी डिफेंड नहीं कर सकते हैं।
