IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने किया नए कप्तान के नाम का ऐलान, रियान पराग के हाथ आई कमान

Rajasthan Royals New Captain: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। रियान पराग के हाथ में टीम की कमान सौंपी गई है।

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। रियान पराग के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। वो संजू सैमसन की जगह लेंगे। संजू सैमसन को नीलामी से पहले राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रेड कर दिया था। ऐसे में टीम में शामिल किए गए रवींद्र जडेजा को भी कप्तान बनाए जाने की अटकलें लग रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रियान को कप्तान बनाए जाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान 13 फरवरी, 2026 को हो गया।

Riyan Parag

रियान पराग(फोटो क्रेडिट Rajasthan Royals X)

राजस्थान रॉयल्स के सातवें कप्तान

रियान पराग ने आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी की थी। ऐसे में इस बात के संकेत मिलने लगे थे उन्हें भविष्य में कप्तान बनाया जा सकता है और अंतत: ऐसा ही हुआ। रियान पराग राजस्थान की कमान संभालने वाले सातवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन टीम की कप्तानी कर चुके हैं। रियान 8 मैच में राजस्थान की कप्तानी संभाल चुके हैं जिसमें से 2 मैच में टीम को जीत और 6 में हार मिली थी।

End of Feed