Vizay Hazare Trophy: दीपक हुड्डा की पारी से कर्नाटक को हराकर फाइनल में पहुंचा राजस्थान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 11:21 PM IST

Vizay Hazare Trophy: राजस्थान विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया है। दूससे सेमीफाइनल में उसने कर्नाटक की टीम को 6 विकेट से पटखनी दी। दीपक हुड्डा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 180 रन बनाए और असंभव को संभव कर दिखाया।

कप्तान दीपक हुड्डा के शानदार 180 रन की मदद से राजस्थान ने कर्नाटक को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। हुड्डा ने 128 गेंद की पारी में 19 चौके और पांच छक्के लगाये । राजस्थान ने जीत का लक्ष्य 38 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। करण लाम्बा ने हुड्डा का बखूबी साथ निभाते हुए 112 गेंद में नाबाद 73 रन बनाये । राजस्थान ने छठे ओवर में तीन विकेट सिर्फ 23 रन पर गंवा दिये थे जिसके बाद इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 255 रन जोड़े।

Deepak Hooda

दीपक हुड्डा (साभार-BCCI)

राजस्थान का सामना शनिवार को फाइनल में हरियाणा से होगा । हरियाणा ने पांच बार की चैम्पियन तमिलनाडु को 63 रन से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है ।

End of Feed